फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hinender won the match

हाईलेंडर ने सोनकपुर और डीएनएस ने एमपीएस को हराया.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
hinender won the match
अमरोहा। डीएनएस क्रिकेट एकेडमी में टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। दोनों मैचों में जबरदस्त मुकाबला हुआ। गेंद और बल्लेबाजों ने अपना दमखम दिखाया। पहला मैच हाईलेंडर क्रिकेट अकादमी और सोनकपुर स्टेडियम के बीच खेला गया। हाइलेंडर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए। जिसमें सृष्टि ने 36, अमोग ने 28 रन बनाए। सोनकपुर के लिए चरिता ने पांच विकेट झटके। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनकपुर की टीम 51 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए विवान ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। हाइलेंडर के लिए प्रियांश ने 5 विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। हाइलेंडर ने सोनकपुर को 88 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच डीएनएस और एनपीएस के बीच खेला गया। डीएनएस की टीम ने टॉस जीतकर 212 रनों का लक्ष्य रखा। टीम के लिए अक्षय चौधरी ने 81 और जब्बाद अली ने 55 रन बनाए। एमपीएस के लिए सुजल ने 4 विकेट चटकाए जबकि स्कंद और अजीम ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमपीएस की टीम मात्र 131 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए प्रीत सिरोही ने 55 और यश व्यास ने 30 रन बनाए। डीएनएस के लिए अरबाज मंसूरी ने तीन, अक्षय चौधरी और खुर्शीद ने दो-दो विकेट लिए। इस दौरान डीएनएस ने एमपीएस की टीम को 80 रन से हरा दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अक्षय चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन बादशाह, वासी राजा, यस शुक्ला, बाकर जैदी, मोहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed