{"_id":"5af89a434f1c1bd4408b5030","slug":"high-wind-came-on-declear-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट के बीच चली दहशत भरी आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट के बीच चली दहशत भरी आंधी
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Mon, 14 May 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
हादसे में अमरोहा का दंपती जख्मी हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
अलर्ट के बीच रविवार शाम अचानक चली धूल भरी आंधी और बारिश ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सही साबित कर दिया। अचानक मौसम के बदले तेवर के साथ तेज हवाओं से लोग दहशत में आ गए।
सड़कों और चौक चौराहों पर अफरातफरी मच गई। सड़कों से गुजर रहे लोग सुरक्षित जगह की तलाश में इधर उधर दौड़ने लगे। कई मार्गों पर पेड़ टूटकर गिर गए। जबकि आंधी पानी के चलते घंटों बिजली गुल रही। हालांकि बारिश से लोगों को दिनभर रही उमसभरी गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को पश्चिमी यूपी में आंधी तूफान की चेतावनी दी थी। जिसे लेकर डीएम ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया। जिलेवासियों को आधी तूफान से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की गई। हालांकि इसके पूर्व के मौसम विभाग के पूर्वानुमान सही नहीं साबित हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
रविवार को दिनभर उमसभरी गर्मी रही। शाम होते होते मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित हो गई। शाम साढ़े छह बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई। अचानक धूल भरी आंधी से लोगों की धड़कनें तेज हो गई। सड़कों पर चल रहे राहगीर इधर उधर भागने लगे। वहीं खाली सड़क पर चार पहिया वाहन लाइट जलाकर रेंगने लगे।
इस बीच शहर की बिजली गुल हो गई। सड़कों पर अंधेरा छा गया। मौसम के तेवर से खौफजदा लोग घरों में कैद हो गए। आंधी के बाद आसमान बरस पड़े। दिनभर गर्मी के बाद झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया। लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई।