फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   high water level in ganga

तिगरी गंगा में उफान, आफत में जान

Tue, 12 Jun 2018 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। Updated Tue, 12 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
high water level in ganga
तिगरी गंगा का जलस्तर बढ़ने पर जलमग्न हुई पुरोहितों की झोपड़ी। - फोटो : अमर उजाला
 बिजनौर बैराज से 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से तिगरी गंगा में उफान आ गया है। इतना ही नहीं गंगा के बढ़े जलस्तर में  घाट पर स्थित पुरोहितों की झोपड़ियां भी जलमग्न हो गईं। ऐसे में अब लोगों  के अंदर बाढ़ का डर मंडराने लगा है। वहीं तेजी के साथ बढ़े गंगा के जलस्तर को देखकर बाढ़ खंड विभाग के भी खलबली मच गई है। विभाग द्वारा अब लोगों को सतर्कता के साथ रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बारिश होने से बिजनौर व हरिद्वार बैराज के डैम भी फुल होने लगे हैं। यही कारण है कि सोमवार की सुबह आठ बजे बिजनौर बैराज से 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहां से पानी छोड़ने के लगभग 7-8 घंटे के बाद पानी तिगरी गंगा में          पहुंचने पर जलस्तर में इजाफा हो गया। अचानक से बढ़े  जलस्तर के कारण गंगा का दायरा भी फैल गया है। 
विज्ञापन

ऐसे में घाट पर स्थित पुरोहितों की झोपड़ियां, तख्त समेत अन्य सामान भी जलमग्न हो गया है। इससे अब उन्हें बाढ़ का खतरा सताने लगा है। उधर, अचानक से हुई गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से गंगा किनारे पर बसे गांवों के ग्रामीणों में भी हलचल शुरू हो गई है। बाढ़ खंड विभाग द्वारा गंगा किनारे के लोगों को सतर्कता के साथ रहने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। पहाड़ों और अगर बारिश हुई तो जलस्तर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed