{"_id":"61ed6f9854aa6a7f3d72daa5","slug":"herd-of-dogs-plucked-woman-to-death-was-coming-back-home-with-fodder-from-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: आदमखोर हो रहे कुत्ते, खेत से चारा लेकर लौट रही महिला को नोंच कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: आदमखोर हो रहे कुत्ते, खेत से चारा लेकर लौट रही महिला को नोंच कर मार डाला
Sun, 23 Jan 2022 08:39 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 23 Jan 2022 08:39 PM IST
सार
बिजनौरा गांव के लोगों के मुताबिक गांव के ही चमन सिंह की पत्नी नथिया (40) रविवार को दोपहर बाद खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। घर लौटते समय रास्ते में कुत्तों के झुंड ने नथिया पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
आबादी से लेकर जंगल तक घूमते कुत्ते आदमखोर जैसी प्रकृति तक पहुंच रहे हैं। सैदनगली थाना क्षेत्र के बिजनौरा गांव में जंगल से चारा लेकर घर लौट रही महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। गले, पेट, चेहरे पर कुत्तों ने गहरे घाव कर दिए। ज्यादा खून बह जाने से महिला की कुछ देर में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजनौरा गांव के लोगों के मुताबिक गांव के ही चमन सिंह की पत्नी नथिया (40) रविवार को दोपहर बाद खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। घर लौटते समय रास्ते में कुत्तों के झुंड ने नथिया पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार पर आसपास के लोग बचाने दौड़े, लेकिन तब तक कुत्तों ने महिला को बुरी तरह नोच डाला। महिला के चेहरे, पेट और गले पर गहरे जख्म हो गए। कुत्तों को भगाकर महिला को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए शाम को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। वारदात से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुत्तों के हमले में महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
बच्चों की परवरिश के लिए की थी नथिया से दूसरी शादी
ग्रामीणों ने बताया कि कुत्तों के हमले से पत्नी को गंवाने वाला चमन सिंह मजदूरी करता है। उसकी पत्नी कई साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। दो बच्चों को मां की कमी अखरती थी। बच्चों की परवरिश के लिए चमन सिंह ने नथिया के साथ दूसरी शादी की थी। रविवार को हुई अनहोनी ने बच्चों को फिर बिना मां के कर दिया।
कुत्तों के हमले में महिला की मौत की घटना दुखद है। पीड़ित परिवार को सरकारी योजना के तहत आर्थिक मदद की कोशिश की जाएगी। वन विभाग की टीम को निर्देशित कर आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाएगा। -अनिल कुमार, एसडीएम, हसनपुर
कुत्ता अगर काट ले तो एंटी रैबीज का इंजेक्शन जरूर लगवाना चाहिए। सीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन उपलब्ध हैं। सीएचसी आने वाले जरूरतमंदों को इंजेक्शन लगवाए जाते हैं। - डॉ. अमित बरू, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी हसनपुर