{"_id":"617b0f57c42fee3a4007c97b","slug":"helpless-farmer-got-mla-s-support-now-daughter-s-hands-will-definitely-be-yellow-hasanpur-news-mbd4077633187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबस किसान को मिला विधायक का साथ, अब जरूर पीले होंगे बेटी के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबस किसान को मिला विधायक का साथ, अब जरूर पीले होंगे बेटी के हाथ
Helpless farmer got MLA's support, now daughter's hands will definitely be yellow
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
गजरौला/हसनपुर। बेमौसम बारिश से तबाह हुई धान की फसल के कारण हुए नुकसान की वजह से सदमे में बीमार किसान को विधायक का साथ मिल गया है। अब किसान की बेटी की शादी नहीं टालेगी। धूमधाम से शादी होगी। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने घर पहुंचकर किसान को हरसंभव आर्थिक मदद भरोसा दिलाया। कहा कि बेटी की शादी नहीं रुकेगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटी के हाथ पीले कराए जाएंगे। इसके अलावा आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चक निवासी ओमकार खड़गवंशी ने चौदह बीघा धान की फसल थी। उसे पालने में खाद बीज, सिंचाई एवं कीटनाशक के प्रयोग में करीब 40 हजार की लागत आई। किसान फसल को काटने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच 17 और 18 अक्तूबर को हुई बेमौसम बारिश ने फसल को तबाह कर दिया। इसके बाद फिर चौबीस अक्टूबर को हुई बारिश ने सबकुछ नष्ट कर दिया। फसल की बर्बादी देख किसान ओमकार की हालत बिगड़ गई थी। उन्होंने चारपाई पकड़ ली। बेटी रीना के लिए गांव गंगाचोली में लड़का भी तलाश कर लिया था। जल्द ही उसकी शादी करनी थी। लेकिन फसल नष्ट होने से शादी को टालने के लिए मजबूर हो गए। लड़के पक्ष के लोगों से एक वर्ष के लिए शादी टालने के लिए आग्रह भी कर दिया था। हालांकि अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है। 27 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने ‘धान की बर्बादी देख किसान ने पकड़ी चारपाई, टालनी पड़ रही बेटी की विदाई’ शीर्षक से किसान की पीड़ा को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। किसान की परेशानी सबसे सामने आई तो हसनपुर विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने इसे गंभीरता से लेकर हमदर्दी दिखाई। वह गुरुवार को किसान के घर पहुंचकर आर्थिक मदद की। इसके साथ ही विधायक ने किसान से कहा कि पैसे की वजह से बेटी की शादी टालने की जरूरत नहीं है। तय समय पर ही शादी होगी। इसके लिए हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटी का विवाह कराया जाएगा। इस दौरान विधायक ने बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलवाने के लिए भी तहसीलदार से वार्ता की। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलामंत्री अभिनव कौशिक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।