{"_id":"6144f1838ebc3eb503037228","slug":"helipad-will-be-built-behind-the-stage-for-cm-the-whole-pandal-will-be-water-and-fire-proof-jpnagar-news-mbd403051399","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के लिए मंच के पीछे बनेगा हैलीपैड, वाटर और फायर प्रूफ होगा पूरा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के लिए मंच के पीछे बनेगा हैलीपैड, वाटर और फायर प्रूफ होगा पूरा पंडाल
विज्ञापन
अमरोहा में मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर बैरिकेडिंग तैयार करते मजदूर।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सीएम योगी आदित्यनाथ के 22 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में तेजी आ गई है। कार्यक्रम स्थल जोई में स्कैप होल्डिंग यानी मंच लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। बारिश से बचाव के लिए जर्मन हैंगर यानी वाटर प्रूफ पंडाल मंच का काम आखिरी दौर में है। इसके अलावा परिसर की साफ सफाई ने जोर पकड़ लिया है। वहीं जोया-अमरोहा रोड पर सड़क की पटरियों को दुरुस्त किया जा रहा है। हैलीपैड के लिए मंच के पीछे चिह्नित जगह चिह्नित कर ली गई है।
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने शुक्रवार को जोई स्थित पुलिस लाइंस के लिए चिह्नित भूमि पर कामों का जायजा लिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता से तैयारियों के बारे में सलाह मशविरा किया। मंच और पंडाल के लिए तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। देर रात तक मंच यानी स्कैप होल्डिंग लगाने का काम जारी रहा। इसके अलावा जर्मन हैंगर यानी वाटर प्रूफ पंडाल की सेटिंग की जा रही थी। वहीं नगर पालिका, नगर पंचायत और पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मियों के जत्थे ने झाड़ियों की सफाई में जुटे रहे।
14 परियोजना का शिलान्यास की सूची तैयार
अमरोहा। सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में आगमन के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा कई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए संबंधित विभाग अपनी परियोजना को पूरा करने में जुटे हैं। फिलहाल 14 परियोजना का शिलान्यास की सूची तैयार हो गई है। हालांकि अन्य विभागों से प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके चलते यह संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
इनका करेंगे शिलान्यास
पुलिस लाइंस में आवासीय और अनावासीय भवनों का निर्माण
महिला थाना की स्थापना
नगर कोतवाली में पुलिस के लिए हॉस्टल, बैरक और विवेचना कक्ष
राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल हसनपुर
अग्निशमन केंद्र की स्थापना-हसनपुर
हसनपुर तहसील भवन का निर्माण
चुचैला में 132 केवी उप केंद्र का निर्माण
रहरा में पुलिस थाना के आवासीय और अनावासीय भवन का निर्माण
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर
सैदनगली में हॉस्टल, बैरक और विवेचना कक्ष
आदमपुर में हॉस्टल, बैरक और विवेचना कक्ष
धनौरा थाना में हॉस्टल, बैरक और विवेचना कक्ष
बछरायूं में हॉस्टल, बैरक और विवेचना कक्ष
हसनपुर में हॉस्टल, बैरक और विवेचना कक्ष
सीएम योगी को सौंपेंगे श्री राम दरबार की प्रतिमा
अमरोहा। अर्पण फाउंडेशन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को सम्मानित करने का ऐलान किया है। डीएम को पत्र सौंप कर संगठन ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से श्री राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। ऐसे में जिले में आगमन पर श्रीराम दरबार की प्रतिमा भेंट की जाएगी। इस दौरान अर्पण सिंघल, विनोद कुमार, सुमित धवन, दीपक बंसल, मनु कमल, मनुज गोयल, गौरव वर्मा आदि रहे।