फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   heart atteck

बदलते मौसम में दिल पर %अटैक’ का खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
heart atteck
अमरोहा। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही सर्द हवाओं के साथ मौसम में बदलाव हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। रात का तापमान लुढ़क कर 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास आशंकित है। ये मौसम दिल के मरीजों के लिए मुफीद नहीं माना जाता है। बल्कि मुश्किलों भरा हो सकता है। वजह साफ है, 70 फीसदी हार्टअटैक के मामले इसी मौसम में सामने आते हैं। तापमान में गिरावट के साथ ही दिल पर अटैक का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक बढ़ती ठंड दिल के मरीजों के लिए खतरे की घंटी है। इस मौसम में शरीर बाहरी वातावरण में ढलने की कोशिश करता है, लेकिन ऐसा तुरंत नहीं हो पाता है। शरीर को ढलने में वक्त लगता है। ऐसे में शरीर की रक्त कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इस दौरान दिल की धड़कनों की रफ्तार बढ़ने लगती है। यही हार्ट मरीज के लिए खतरनाक साबित होता है। तापमान में गिरावट के साथ ही ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इसका असर सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में देखने को भी मिल रहा है।
विज्ञापन

इस मौसम में हार्ट, ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए। तापमान में गिरावट इन मरीजों की सेहत के लिए खतरनाक है। दिल के मरीजों को काफी परेशानी होती है। हार्टअटैक के चांस अधिक होते हैं। - डा. चित्रक बंसल, एमडी मेडिसिन, पैनेसिया हास्पिटल।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए दिल पर पड़ता है अधिक जोर
अमरोहा। ठंड के मौसम में शरीर को वातावरण के अनुरूप ढलने में समय लगता है। ऐसे में रक्त कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं। खून का प्रवाह ठीक ढंग से नहीं हो पाता है। जबकि हृदय की गति बढ़ जाती है। इसके चलते दिल पर अधिक जोर पड़ता है।
सलाह
ठंडक से बचें
बीपी की दवाइयां बदलवा लें
मार्निंग वाक पर गर्म कपड़े पहनकर निकलें
अस्थमा के मरीज दवा हमेशा अपने पास रखें
नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच कराए
डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाओं का सेवन करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed