फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Health workers protested at the CMO office.

Amroha News: हेल्थ वर्कर्स ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Sat, 20 Sep 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 20 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Health workers protested at the CMO office.
अमरोहा। समस्याओं के समाधान की मांग पर ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संचारी वालंटियर मामले में छद्म ग्रुप की फर्जी कूटरचना के विरोध में डीजी को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। इस दौरान पदाधिकारी ने हाल में दिए आदेश का अनुपालन तत्काल सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि संचारी नियंत्रण कार्यक्रम में ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के युवा कार्यकर्ताओं को वॉलिंटियरी सेवाओं का अवसर प्रदान करने के लिए शासन व स्वास्थ्य विभाग में यह मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आदेश पर विचाराधीन है। मामले में शासन के आदेश पर जब सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जनपदों को इस संबंध में आदेशित किए जाने की बारी आई तभी एक छद्म व्यक्ति समूह द्वारा संस्था के नाम से की गई फर्जी कूटरचना के चलते निर्णायक मोड़ पर गतिरोध पैदा की गई।
विज्ञापन

इस पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश शासन ने 21 अगस्त को ही डीजी हेल्थ को कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं जो स्वागत योग्य हैं। संस्था के जिलाध्यक्ष छोटे पाल सिंह व पंकज कुमार जिला महासचिव ने कहा कि उस छद्म व्यक्ति समूह को चिह्नित कर लिया गया है। लोक कल्याण के इस महान उद्देश्य में आड़े आ रहे इन छदम व्यक्तियों से संस्था लोकतान्त्रिक और कानूनी दोनों ही ढंग से निपटेगी। इस दौरान संगठन के जिला महासचिव पंकज कुमार, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार, निशु त्यागी, सोहन सिंह, रूबी, विपिन नागर, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed