फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   health department alert

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर अलर्ट मोड पर सेहत विभाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
health department alert
अमरोहा। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ब्लॉक वार रेपिड रिस्पांस टीम तैयार करने में जुटा है। यह टीमें संक्रमित मिलने या किसी की हालत बिगड़ने की सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंचेंगी। आशंकितों के नमूने लेने और संक्रमितों को अस्पताल लाकर भर्ती कराएंगी। बाहर से आने वालों की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों पर भी विभाग की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर डेल्टा प्लस के नाम से पहचानी जा सकती है। क्योंकि दूसरी लहर की रफ्तार थमने के बाद कुछ लोग डेल्टा प्लस संक्रमण से ग्रस्त मिले थे। सेहत विभाग के विशेषज्ञों ने संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर आशंका जताई है। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। शासन के निर्देश पर जिले के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि संभावित तीसरी लहर को देखते हुए ब्लॉक वार रेपिड रिस्पांस टीम तैयार की जा रही है। साथ ही यह टीम कहां-कहां तैयार की जाएंगी, इसका खाका भी तैयार किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। फिलहाल जिले में कोरोना एक भी मरीज नहीं हैं। केस मिलने के साथ ही दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति की जांच कराई जाएगी। कोरोना के लक्षण मिलने वाले व्यक्ति के सैंपल लिए जाएंगे। वर्तमान में भी दो से ढाई हजार लोगों की रोजाना जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed