फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hasin jhan's agreement depends on shami

हसीन जहां से समझौते की उम्मीद अब क्रिकेटर शमी पर टिकी

Thu, 10 May 2018 01:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Thu, 10 May 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
hasin jhan's agreement depends on shami
जोया में प्रेस वार्ता के दौरान बेटी आयरा के साथ हसीन जहां। - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने में तुर्क बिरादरी की नजरें शमी पर टिकी है। पूर्व विधायक मुन्ना मियां ने मोबाइल पर शमी से संपर्क किया है। आईपीएल में व्यस्त शमी मौका मिलते ही अमरोहा पहुंचेंगे। जहां बिरादरी की पंचायत में अपनी बात रखेंगे। ऐसे में बंद हो चुके रास्ते में सुलह समझौते उम्मीद जग सकती है। 
विज्ञापन

क्रिकेटर मोम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच दो महीने से चल रहे विवाद के निपटारे के लिए तुर्क बिरादरी आगे आई है। जिसे लेकर मंगलवार को जोया के मोहल्ला जामा मस्जिद स्थित पूर्व चेयरमैन यामीन के भाई शमीम अहमद के घर तुर्क बिरादारी की पंचायत हुई थी। पंचायत में बिरादरी के मोअज्जिज लोगों के साथ करीब डेढ़ सौ लोगों ने हिस्सा लिया। तीन घंटे चली इस पंचायत में बिरादरी ने हसीन जहां का पक्ष जाना। वहीं शमी और उनके परिजनों से वार्ता के लिए बिरादरी के पांच लोगों के नाम तय किए गए। इसके अलावा पूर्व विधायक आकिल अहमद मुन्ना मियां ने मोबाइल पर शमी से संपर्क किया। उन्होंने शमी को बातचीत के लिए बुलाया है। उम्मीद है कि आईपीएल के बीच मौका मिलते ही शमी अमरोहा आ जाएंगे। 
विज्ञापन

विधायक के आवास पर वार्ता होगी। जहां बिरादरी के पांच लोग शमी से बात करेंगे। इस दौरान हसीन जहां के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed