फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hasin jhan come back after four years in modeling

चार साल बाद मॉडलिंग के जहां में लौटीं हसीन

Sat, 23 Jun 2018 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Sat, 23 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
hasin jhan come back after four years in modeling
मॉडलिंग की दुनिया में लौटीं हसीन जहां ने कुछ इस अंदाज में फोटो शूट कराए। - फोटो : अमर उजाला
 करीब चार महीने से क्रिकेटर पति मोहम्मद शमी से चल रहे विवाद के बीच चार साल बाद हसीन मॉडलिंग की जहां में वापस लौट आई हैं। शमी के कहने पर हसीन जहां ने वर्ष 2014 में मॉडलिंग की दुनिया को छोड़ दिया था। पिछले दिनों हसीन ने मुंबई में फोटो भी कराया। आने वाले समय में वह फिल्मों में भी दिख सकती हैं। वह कई फिल्म डायरेक्टरों के भी संपर्क में हैं। 
विज्ञापन

हसीन जहां ने छह मार्च को अपने आफिसियल फेसबुक एकाउंट पर व्हाट्सएप चैटिंग की स्क्रिन शार्ट और फोटो पोस्ट करके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का आरोप लगाकर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जिंदगी में भूचाल ला दिया था।
विज्ञापन

 यहीं नहीं हसीन ने शमी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कोलकाता में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। तब से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। इन विवादों के बीच पिछले दिनों हसीन जहां ने मॉडलिंग की दुनिया में वापसी कर ली है। हसीन जहां ने मुंबई के डिजाइनर के लिए फोटो भी शूट किए गए। इसके अलावा छह से सात एसाइनमेंट के लिए भी फोटो शूट हो चुके हैं। हसीन जहां फिल्म जिला गाजियाबाद के डायरेक्टर आनंद कुमार के संपर्क में हैं। सब कुछ सही रहा तो हसीन फिल्मों में काम कर सकती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का मिला है आफरः
 हसीन जहां का कहना है कि मॉडलिंग की दुनिया में लौटने पर मुझे मिल्म का आफर मिला है। फिल्म जिला गाजियाबाद के डायरेक्टर आनंद कुमार से एक फिल्म पर बातचीत चल रही है। इसके अलावा शार्ट मूवी के भी               आफर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed