फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   haseen jahan reached amroha to save home

टूटते घर को बचाने के लिए ढबारसी पहुंचीं हसीन

Sat, 12 May 2018 02:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /ढबारसी। 
ब्यूरो अमर उजाला /ढबारसी।  Updated Sat, 12 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
haseen jahan reached amroha to save home
demo pic - फोटो : self
कोलकाता से आकर छह दिनों से जोया में टिकी हसीन जहां पति से विवाद खत्म करने के लिए कोई दरवाजा-चौखट नहीं छोड़ रही हैं। अपने टूटते घर को बचाने के लिए हसीन जहां मददगारों के साथ ढबारसी पहुंची। जहां कारी अजमत इलाही से मिली। उनके सामने अपना दर्द बयान किया। परिवार बचाने के लिए हसीन ने दुआ की गुजारिश की।  
विज्ञापन

पति क्रिकेटर मोहम्मद शमी से चल रहे विवाद में बात बनती न देख हसीन जहां रविवार को कोलकाता से अपनी ससुराल सहसपुर पहुंची। जहां घर का दरवाजा बंद मिलने पर वह बेटी बेबो और आया के साथ जोया में ठहरी हुई हैं। घर का बंद दरवाजा खुलवाने के लिए कमिश्नर, डीएम, एसपी के दफ्तर पहुंचकर अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन कानूनी अड़चन के चलते दरवाजा नहीं खुल सका। मंगलवार को तुर्क बिरादरी की पंचायत में पति से सुलह समझौते के लिए गुहार लगाई। वहीं बुधवार की शाम वह अपने मददगारों के साथ ढबारसी कारी अजमत इलाही के आवास पर पहुंची। जहां तीन से चार घंटे रही। उन्होंने अपनी बात उनके सामने रखी। रात का खाना खाने के बाद वह ढबारसी से जोया लौटी। कारी अजमत इलाही ने बताया कि हसीन जहां मिलने ढबारसी आई थी। विवाद खत्म करने के लिए वह शमी से मिलना चाहती हैं। किसी भी हाल में वह परिवार को बचाना चाहती है। इस दौरान हसीन के साथ इमरान, चौधरी नितिन त्यागी, राशिद चौधरी, फुरकान पाशा, अरमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed