फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   'Harsh's killers should be hanged'

‘हर्ष के हत्यारोपियों को दी जाए फांसी’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
'Harsh's killers should be hanged'
'Harsh's killers should be hanged' - फोटो : JPNAGAR
बजरंग दल पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर हर्ष के हत्यारोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की। गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को बजरंग दल के तमाम पदाधिकारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि शिवमोगा कर्नाटक में हिजाब की फेसबुक पोस्ट करने पर बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की हत्या कर दी गई। हर्ष हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराई जाए। हत्या में शामिल सभी दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। हर्ष के परिजनों को एक करोड़ रुपए और एक सरकारी नौकरी दी जाए। देश भर में संवेदनशील स्थानों पर रहने वाले विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पदाधिकारियों की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस दौरान विभाग संयोजक हेमंत सारस्वत, विभाग मंत्री सुशील अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजकमल यादव, राकेश राणा, कुशल चौधरी, विरेंद्र शर्मा, दिनेश अग्रवाल, विनोद, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed