फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Harassment of schools without finance will not be tolerated under any circumstances.

वित्त विहीन स्कूलों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:21 AM IST
सार

शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने चेतावनी दी कि वित्त विहीन स्कूल संचालकों का किसी भी दशा में शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वित्त विहीन स्कूलों की समस्याएं मुख्यमंत्री के संज्ञान में हैं।

विज्ञापन
Harassment of schools without finance will not be tolerated under any circumstances.

विस्तार

शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने चेतावनी दी कि वित्त विहीन स्कूल संचालकों का किसी भी दशा में शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने वित्त विहीन स्कूल संचालकों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे समाज की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। वह वित्तविहीन प्रबंधक वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लाक इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर वित्त विहीन प्रबंधक एसोसिएशन ने शिक्षक विधायक से मांग की कि निजी स्कूलों में बिजली कनेक्शन व्यवसायिक के स्थान पर घरेलू श्रेणी में किए जाए।
शिक्षक विधायक ने कहा कि वित्त विहीन स्कूल सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। वित्त विहीन स्कूलों की समस्याएं मुख्यमंत्री के संज्ञान में हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छी गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने की अपील की।
विज्ञापन

जगजीत सिंह ने स्कूलों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की। कार्यक्रम में निजी स्कूलों के बिजली कनेक्शन को व्यवसायिक के स्थान पर घरेलू श्रेणी में किए जाने की मांग की गई। विधायक ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत कराएंगे। जिला पंचायत सदस्य डॉ. सोरन सिंह, देवव्रत यादव, चंचल सिंह, महाराज सिंह, अनुज सिन्धू, सेवा सिंह, संतवीर सिंह, रियाज अहमद, गिरीराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed