फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   guru nanak dev ji

सबद कीर्तन से निहाल हुई संगत, हवा में छोड़ें 550 गुब्बारें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
guru nanak dev ji
अमरोहा। श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को सबद कीर्तन हुई। इसके चलते सैकड़ों लोगों की संगत निहाल हो गई। खुशी में लोगों ने 550 गुब्बारों को हवा में छोड़ा। इसके अलावा लंगर वितरित किया गया। साथ ही दीवान सजाया गया। रागी जत्था ने कीर्तन किया। आसमान में आतिशबाजी की गई। अब 13 नवंबर को शहर में नगर कीर्तन होगा और जुुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन

शहर के वासुदेव स्थित श्री गुरु नानक दरबार में दिन 10 बजे से तैयारी शुरू हो गई। प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए सभी लोग जुट गए। रागी जत्था ने सबद कीर्तन की तैयारी शुरू कर दी। धामपुर से आईं माता सुंदरी दल के रागी जत्था ने सबद कीर्तन किया। जिसमें सुनाया कि कर्म भूमि पर फल के लिए श्रम सबको करना पड़ता है, रब सिर्फ लकीरें खींच देते है। रंग हमको भरना पड़ता है। इसके बाद उन्होंने प्रिउ प्रिउ करती सभु जगु फिरी मेरी पिआस न जाइ सुनाई। श्री गुरु नानक जी के योगदान की सराहना की गई। इस दौरान सरदार इंद्रजीत सिंह, प्रीतम सिंह, जगवीर सिंह, धीरज खुराना, मनप्रीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, सुरजीत सिंह, चरनजीत सिंह, बलविंदर सिंह, कुलदीप कौर, पूजा कौर आदि रहे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्री गुरु सिंह सभा में रात को दीवान सजा। यहां पर रागी जत्था ने कीर्तन किया। इसके अलावा आतिशबाजी भी की गई। लोगों के बीच गुरु का लंगर चला।
विज्ञापन

उत्साह और श्रद्धापूर्वक मना गुरु पर्व
जोया। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा में उत्साह और श्रद्धापूर्वक गुरु पर्व मनाया गया। संगत में योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, सरदार इंद्र सिंह, हरदेव सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, कपिल कुमार, रणजीत कौर, परमजीत कौर, शीश कौर आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed