फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gujarati and marathi will welcome new year with dhandiya of amroha

अमरोहा में बने डांडिया से गुजराती-मराठी करेंगे नए साल का स्वागत

Thu, 28 Dec 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। Updated Thu, 28 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
gujarati and marathi will welcome new year with dhandiya of amroha
डांडिया डेमाो
देश दुनिया में मशहूर गुजरात के गरबा का जिक्र हो और डांडिया की बात न हो, यह हो नहीं सकता। बिना डांडिया गरबा अधूरा है। लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि ये डांडिया अमरोहा की होती है। अमरोहा में बनी डांडिया पर ही गुजराती गरबा में थिरकते हैं। गुजरात ही नहीं महाराष्ट्र में भी अमरोहा की बनी डांडिया इस्तेमाल की जाती है। इस बार गुजरात में होने वाले डांडिया कार्यक्रमों के लिए पहले ही शहर को आर्डर मिल चुके हैं। 
विज्ञापन

अमरोहा के ढोलक कारोबार के बारे में हर किसी को पता है। यहां बने ढोलक देश के बाहर भी भेजे जाते हैं। ढोलक के साथ डांडिया का भी कारोबार होता है। करीब 15 साल से शहर में डांडिया का काम होता है। ढोलक कारोबार से जुड़े कुछ कारोबारी डांडिया भी बनाते हैं। यहां बनी डांडिया की गुजरात में सबसे अधिक डिमांड है। हर साल गरबा से पहले अमरोहा की डांडिया गुजरात पहुंच जाती है। गरबा में गुजरातियों के हाथों में शहर की डांडिया खूब देखने को मिलती है। हर साल अमरोहा से डांडिया की सप्लाई गुजरात की जाती है। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी अमरोहा की बनी डांडिया की डिमांड है।
विज्ञापन


‘गुजरातियों को भाती है डांडिया की खूबसूरती’:
लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शक्ति कुमार अग्रवाल का कहना है कि अमरोहा की बनी डांडिया गुजरातियों को बहुत पसंद आती है। काम की फिनिशिंग अच्छी होती है। यहां के कारीगर इसमें डिजाइन भी बनाने में माहिर हैं। यहां की बनी डांडिया दूसरे जगहों से सस्ती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल के साथ ही आने लगते हैं आर्डर:
 नए साल का आगाज होने के साथ ही डांडिया के लिए गुजरात से आर्डर आने लगते हैं। डांडिया के आर्डर फरवरी तक आते हैं। जिसे अगस्त सितंबर तक गुजरात भेज दिया जाता है। आर्डर तैयार करने में एक महीन का वक्त लगता है। यूपी के शहरों में डांडिया की डिमांड न के बराबर है। यूपी में इसकी डिमांड छिटपुट है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में डांडिया आ जाती है। या फिर बड़े कार्यक्रमों में जरूरत पड़ने पर डांडिया के आर्डर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed