फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   GST raid on bidi factory

Amroha News: बीड़ी कारखाने पर जीएसटी का छापा

Thu, 11 Sep 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
GST raid on bidi factory
नौगांवा सादात। जीएसटी विभाग मुरादाबाद की राज्यकर टीम ने मंगलवार रात क्षेत्र के गांव बांसखेड़ी में एक बीड़ी कारखाने पर छापा मारा। हालांकि, टीम को कारखाने में कोई अनियमितता नहीं मिली। बिना कार्रवाई किए टीम देर रात लौट गई।
विज्ञापन

मंगलवार रात टीम दो गाड़ियों से कारखाने पर पहुंची। वहां काम कर रहे श्रमिकों को बाहर कर दिया। गेट बंद करने के बाद स्टॉक व रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए। कारखाना मालिक से बीड़ी की सप्लाई से लेकर पत्ते और तंबाकू की खरीद-फरोख्त से संबंधित जानकारी ली। रिकॉर्ड से उसका मिलान करते हुए बिलों की जांच की।
विज्ञापन

करीब चार घंटे तक टीम ने टैक्स चोरी से जुड़े हर पहलू पर बारीकी से छानबीन की। टैक्स चोरी का कोई मामला सामने नहीं आने पर देर रात टीम बिना कार्रवाई लौट गई। नौगांवा सादात क्षेत्र में बड़े स्तर पर बीड़ी व जैकेट का कारोबार होता है। ऐसे में समय-समय पर जीएसटी विभाग की टीम बीड़ी व जैकेट कारखानों में छापा मारती रहती है। बीते दिनों भी टीम ने कई बीड़ी कारखानों में कार्रवाई कर बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी थी। वहीं, डेढ़ महीने पहले टीम ने बीलना पुल पर जैकेट के मैटेरियल से भरी दो डीसीएम पकड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed