फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gram pachayat election -voter list

546 गांव की नहीं आई हस्तलिखित वोटर लिस्ट, छपाई प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
gram pachayat election -voter list
अमरोहा। ग्राम पंचायतों के हस्तलिखित वोटर लिस्ट भेजने में लापरवाही का मामला सामने आया है। अब तक महज 55 ग्राम पंचायतों के वोटर लिस्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को मिले हैं। इसके चलते कंप्यूटराइज्ड वोटर लिस्ट तैयार करने में देरी हो सकती है। एडीएम वित्त और राजस्व ने एसडीएम से वोटर लिस्ट को उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि कंप्यूटराइज्ड छपाई के लिए भेजा जा सके।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव के वोटर लिस्ट तैयार किये जा रहे हैं। इससे पहले बीएलओ ने डोर टु डोर 12 नवंबर तक भ्रमण किया है। वोटर का सत्यापन और गणना की रिपोर्ट तैयार की है। दरअसल वोटर लिस्ट का अनंतिम प्रकाशन छह दिसंबर को करना है। बीएलओ ने हस्तलिखित वोटर लिस्ट को तहसील में जमा कर दिया है, लेकिन तहसील से जिला निर्वाचन कार्यालय में महज 55 ग्राम पंचायतों के रिकार्ड उपलब्ध हुए हैं। जिले में 601 ग्राम पंचायत हैं। ऐसे में अभी 546 ग्राम पंचायतों के हस्तलिखित वोटर लिस्ट जिला निर्वाचन कार्यालय में नहीं आ सके हैं। इसके चलते कंप्यूटराइज्ड छपाई के लिए भेजा नहीं जा सका है। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने एसडीएम से कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय में ब्यौरा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed