{"_id":"65036a2a49222fd264059865","slug":"government-turns-closed-sugar-mill-into-cow-safari-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-4703-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बंद चीनी मिल को काऊ सफारी बनाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बंद चीनी मिल को काऊ सफारी बनाए सरकार
विज्ञापन
डिडौली। किसान समस्याओं को लेकर भाकियू शंकर गुट की पंचायत डिडौली बाजार परिसर और काफूरपुर बिजली पर हुई। किसानों ने कहा कि भ्रष्टाचार ने कमर तोड़ दी है। छुट्टा गोवंश पशु और खूंखार कुत्ते व बंदर किसानों की जान लील रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार चुप्पी साथ कर बैठे हैं। किसानों ने जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि वर्ष 2012 से बंद पड़ी अमरोहा चीनी मिल को काऊ सफारी, कन्हा गोशाला में तब्दील किया जाए। जिस जिले भर के छुट्टा पशुओं से निजात मिलेगी। साथ ही बिना कुछ खर्च किए अच्छी गोशाला बनाई जा सकती है जो प्रदेश में एक नजीर बनेगी। कहा की गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2023 के बाद किसानों को फ्री बिजली देने की घोषणा की थी। लेकिन आज तब इसका सर्कुलर जारी नहीं किया गया। जिससे प्रदेश के किसानों में निराशा है। किसानों ने कहा कि जल्द ही भाकियू शंकर के पदाधिकारी वेब शुगर मिल अमरोहा के गेट पर आंदोलन करेंगे। पंचायत की अध्यक्षता डॉ. भाग सिंह ने की और संचालन सुशील गुर्जर ने किया। इससे पहले संगठन का विस्तार करते हुए अतुल कुमार को तहसील सचिव, सुभाष कुमार को ब्लाक महासचिव, बृजपाल सिंह को तहसील उपाध्यक्ष, भटपुरा नरेश को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया और पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नरेश, रीना रानी, ईशु देवी, राजेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, रामवीर सिंह, सोनू सिंह, ओमवीर सिंह, ओंकार सिंह, मस्तराम, विजयपाल सिंह, यशोदा, नीरज, सुशील गुर्जर, शमशेर अली, ओमपाल सिंह, रघुवीर सिंह, डॉ. सुशील, राजाराम, मंगल सिंह, उपदेश कुमार, निजामुद्दीन, वसीम, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।