फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Government is throwing the country in the fire of hatred by inciting religious sentiments: Sachin Chaudhary

धार्मिक भावनाएं भड़का कर देश को नफरत की आग में झोंक रही सरकार : सचिन चौधरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Government is throwing the country in the fire of hatred by inciting religious sentiments: Sachin Chaudhary
गजरौला। कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी सचिन चौधरी ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर लोगों की भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करने का आरोप लगाया। कहा कि आयकर, ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल विपक्ष के नेताओं को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से रविवार को एक एकेडमी में नव संकल्प नाम शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी सचिन चौधरी ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें देश भर के कांग्रेसी नेता शामिल हुए थे। तीन दिवसीय शिविर में जो निष्कर्ष निकला था, उसको अमली जामा पहनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। सचिन चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। जीडीपी गिरकर कहां पहुंच गई, इस पर ध्यान नहीं है। प्रदेश सचिव जिला प्रभारी मुकेश यादव ने कहा कि सीबीआई, आयकर, ईडी जैसी एजेंसियों से विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है। कहा कि सपा-भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

आसिम हुसैन साबरी, सुखराज सिंह, शमीम अहमद, सत्तार सैफी, विजय प्रधान, नरेंद्र सिंह, इंतजार मेहंदी, ओम प्रकाश शर्मा, अफसर अली, वाहिद अली सैफी, नवाब अली खां, छुन्नन भारती, सचिन चौहान, अनवर हुसैन, हरिओम पुष्कर, मयंक कुमार गुर्जर, मंगल गुर्जर, सुरेंद्र प्रजापति, इकबाल अंसारी, नदीम चौधरी, ओम प्रकाश पवार, मंसूर सलमानी, राजेंद्र त्यागी, बलवीर जाटव आदि मौजूद रहे। शिविर की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया और संचालन जयपाल सिंह जाटव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed