फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Government Girls Inter College dominates in Kho-Kho

Amroha News: खो-खो में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का दबदबा

Wed, 17 Sep 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 17 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Government Girls Inter College dominates in Kho-Kho
हसनपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की ओर से मंगलवार को रामसरन सुशीला आनंद हाईस्कूल के मैदान में बालिका वर्ग की संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज और धनवती देवी इंटर कॉलेज, लुहारी भूड़ की टीम ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य निशांत त्यागी ने प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज को हराकर जीत दर्ज की। जूनियर वर्ग में श्रीमती धनवती की टीम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को हराकर फाइनल मुकाबला जीता। सब-जूनियर वर्ग में केवल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की टीम ने ही भाग किया जिसके कारण निर्णायक मंडल ने उन्हें विजेता घोषित किया। अभिषेक चौधरी ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि शैली राजपूत, अभिषेक चौधरी और रवि निर्णायक मंडल में शामिल रहे। क्रीड़ा प्रभारी शैली राजपूत ने सभी टीमों के प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed