{"_id":"572f94b54f1c1ba9485cd4df","slug":"goli-chalne-se-dahshat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से दो महिला समेत छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से दो महिला समेत छह जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 09 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली लगने से दो महिला समेत छह लोग घायल हो गए। गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग घरों में छिप गए। सूचना पर डिडौली कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची, सीओ भी पहुंचे। इसके बाद घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से जिला अस्पताल फिर यहां से मुरादाबाद भेज दिया गया।
घटना डिडौली कोतवाली के नवादा सलेमपुर गांव की है। यहां शनिवार को जिवाई पुलिस चौकी, एडीओ पंचायत व विकास अधिकारी की उपस्थिति में राशन की दुुकान का प्रस्ताव रहमत जहां के नाम हुआ था। रहमत जहां प्रधान पक्ष की हैं। प्रस्ताव के दौरान गांव के करीब 217 लोग भी मौजूद रहे थे। दूसरा पक्ष प्रस्ताव से सहमत नहीं था और नाराज होकर यहां से उठकर चला गया था। रविवार सुबह सात बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
इसी दौरान एक युवक ने छत पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी। गांव की गलियां गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजने लगीं। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग में गोली लगने से खुर्शीद, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद आकिल, अजमल अली, भूरी, बबीता, इंतजार घायल हो गए। गांव में गोली चलने की सूचना पर डिडौली कोतवाली मौके पर पहुंची। खबर पाकर सीओ सिटी भी पहुंचे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना की तहरीर मुनाजिर, अली हसन, इब्ने हसन के खिलाफ दी गई है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।