{"_id":"62587370ac873c6393377413","slug":"girl-kidnapped-and-gangraped-jpnagar-news-mbd424780966","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, हाथ-पैर बांध कर छोड़ भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, हाथ-पैर बांध कर छोड़ भागे आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। रहरा थानाक्षेत्र में युवती को तमंचे के बल पर अगवा कर जंगल में रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सुबह हाथ-पैर बांधकर युवती को छोड़कर आरोपी भाग गए। किसी तरह घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। थाने में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता का भाई छेड़छाड़ के एक मामले में जेल में है। इस छेड़छाड़ मामले के वादी पक्ष पर ही सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। इसी आधार पर पुलिस सामूहिक दुष्कर्म की घटना को संदिग्ध मान रही है।
रहरा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवती बुधवार की रात पड़ोस में रहने वाली अपनी बीमार चाची को खाना देने के लिए जा रही थी। आरोप है कि जैसे ही वह चाची के घर के पास पहुंची, तभी वहां खड़े गांव के पांच युवकों ने उसे तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए जंगल में ले गए। यहां पांचों ने युवती के साथ रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी युवती के हाथ-पैर बांधकर भाग गए। युवती को परिजन रातभर तलाशते रही लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। सुबह को किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि वे पीड़िता को लेकर रहरा थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसपर परिजन पीड़िता को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे और शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई।
उधर, थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि जो युवती सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रही है, उसके भाई के खिलाफ फरवरी महीने में छेड़छाड़ की एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में वह 12 अप्रैल को अदालत में सरेंडर करके जेल में गया है। छेड़छाड़ के इसी मामले के वादी पक्ष के युवकों पर अब आरोपी की बहन सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। इसी आधार पर मामले को संदिग्ध माना जा रहा है।