{"_id":"6482bd26ca2b082c70000b97","slug":"girl-jumped-into-canal-by-writing-a-suicide-note-in-amroha-2023-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अपनी मर्जी से मरना चाहती हूं': शादी के लिए लड़का देखने गए थे परिजन, लड़की ने सुसाइड नोट लिख नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अपनी मर्जी से मरना चाहती हूं': शादी के लिए लड़का देखने गए थे परिजन, लड़की ने सुसाइड नोट लिख नहर में लगाई छलांग
Fri, 09 Jun 2023 11:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:19 AM IST
सार
अमरोहा में एक युवती ने सुसाइड नोट लिखकर नहर में छलांग लगा दी। युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
युवती की तलाश जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना इलाके के एक गांव में परिवार वाले शादी के लिए लड़का देखने गए, तो युवती ने रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी। 15 घंटे की मशक्कत के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम के जवान नहर में उसकी तलाश कर रहे हैं।
युवती ने तीन लाइन का नोट छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा कि मैं अपनी मर्जी से मरना चाहती हूं, इसमें किसी की गलती नहीं हैं। न घर वालों की न बाहर वालों की। ये मामला मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव का है। यहां पर रहने वाले किसान की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बेटे और चार बेटियां हैं। उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।
परिवार की जिम्मेदारी पांच भाइयों के कंधे पर है। इसलिए सबसे छोटी 18 वर्षीय बहन की शादी के लिए भाई बुधवार को लड़का देखने के लिए गए थे तभी युवती ने गांव के पास बरही रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई मंडी धनौरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को बुलाकर युवती को तलाश कर आया, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। जिसके बाद बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर तलाश कराई गई। करीब 15 घंटे की छानबीन के बाद भी युवती का कहीं सुराग नहीं लगा है।

उधर, परिवार और गांव के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ के टीम के जवान युवती को तलाश कर रहे हैं। युवती ने तीन लाइन एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें अपनी मर्जी से खुदकुशी करने संबंधित बात लिखी है। युवती द्वारा इस कदम को उठाने के पीछे की वजह क्या है इसका पता लगाया जा रहा है।