फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Giant python climbed on tree in Gajraula

कीकर के पेड़ पर विशालकाय अजगर: देखने वालों की फटी रह गईं आंखें, भारी भरकम जीव ने फैलाई दहशत

Mon, 31 Oct 2022 05:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 31 Oct 2022 05:52 PM IST
सार

गजरौला में पेड़ पर चढ़ा अजगर कौतूहल का विषय बना गया। विशालकाय अजगर को देखने के लिए खेतों में काम कर रहे और आस पास के लोग इकट़्ठा हो गए। 

विज्ञापन
Giant python climbed on tree in Gajraula
पेड़ पर चढ़ा अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजरौला में पेड़ पर चढ़ा अजगर कौतुहल का विषय बन गया। खेतों में काम कर रहे और आस पास के लोग इकट़्ठा हो गए। पेड़ पर चढ़े अजगर को मोबाइल के कैमरे में कैद किया। तिगरी गंगा मेले जा रहे लोग भी एकत्र हो गए। वन विभाग की टीम ने अजगर को पेड़ से उतारा और कब्जे में लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


तिगरी में जिला पंचायत के गेट के निकट सड़क किनारे खजूर और कीकर के पेड़ हैं। सोमवार की दोपहर बाद खजूर पर एक सांप चढ़ गया। राहगीरों की उस पर नजर गई तो एकत्र हो गए। खेतों में काम करने वाले लोग भी आ गए। भीड़ भाड़ देख राहगीर भी रुक गए। भीड़ में शामिल लोगों ने भारी भरकम सांप को देख कहा यह तो अजगर है। इस बीच इकट्ठा हुए लोग सांप को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ पर चढ़ा अजगर कौतुहल का विषय बन गया। जो भी तिगरी की तरफ जा रहा था या उधर से आ रहा था, वह भी रुक गया। कौतुहल का विषय बने अजगर को अपने मोबाइल में कैद कर दोस्तों और परिजनों को जानकारी दी कि पेड़ पर अजगर चढ़ा हुआ है। कुछ देर बाद अजगर खजूर के पेड़ से कीकर के पेड़ पर पहुंच गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम पहुंची। मशक्कत के बाद अजगर को पेड़ से नीचे उता कर कब्जे में किया। वन दरोगा राकेश कुमार का कहना है कि अजगर को जंगल में छोड़ा जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed