फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Get the vaccine for corona rescue, this is a protective shield: DM

कोरोना बचाव को लगवाएं टीका, ये सुरक्षा कवच है : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Get the vaccine for corona rescue, this is a protective shield: DM
डीएम बीके त्रिपाठी ने गुरुकुल महाविद्यालय में संचालित कोविड टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर कर्मचारियों को जल्द से जल्द सभी किशोर वर्ग की छात्राओं को टीकाकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी मंगलवार को श्रीमद् कन्या गुरुकुल चोटीपुरा पहुंचे और यहां पर चल रहे टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जितनी भी किशोर वर्ग की छात्राएं टीकाकरण से रह गई हैं, उनका जल्द से जल्द टीकाकरण पूर्ण किया जाए। ऐसी छात्राएं जिन्हें टीके की प्रथम डोज लग चुकी है, उन्हें दूसरी डोज लगवाई जाए। कोरोना से बचाव में टीकाकरण बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कहा कि टीकाकरण सुरक्षा कवच है। हर हाल में कोरोना से बचाव का टीका अवश्य लगवाएं। स्वयं सुरक्षित होकर दूसरों को भी टीकाकरण को प्रेरित करें। कहा कि कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही घातक होती है। हमें कोविड गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन करना है। मुंह पर मास्क लगाएं और दो गज की दूरी का पालन करते रहें। इस दौरान प्राचार्या समेत तमाम छात्र-छात्राएं, कालेज स्टाफ समेत स्वास्थ्य टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed