फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   General class tickets of Ala Hazrat Express will be available from today

आला हजरत एक्सप्रेस के आज से मिलेंगे सामान्य श्रेणी का टिकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
General class tickets of Ala Hazrat Express will be available from today
बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार सुबह से सामान्य श्रेणी के टिकट मिलने लगेंगे। ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के सामने आ रही दिक्कत दूर होगी। उनको पहले से टिकट बुक कराने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। वह रेलवे स्टेशन पर जाते ही टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया था। ट्रेनें दोबारा चलाई गईं तो उनमें टिकट आरक्षित करा कर ही सफर करने की बाध्यता कर दी गई। बीते साल जून से एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के टिकट बंद हो गए थे। इसके कारण उन लोगों को सफर करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिनका लगातार बाहर आना जाना लगा रहता है। किसी कारण वश पहले ही टिकट आरक्षित नहीं पाते थे। कई बार टिकट का आरक्षण कोटा फुल होने के कारण भी लोग ट्रेन में यात्रा करने से वंचित रह जाते थे। करीब 11 महीने बाद रेलवे ने बरेली से वाया अमरोहा, गजरौला होकर गुजरात के भुज जाने वाली 14311 आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन में सामान्य श्रेणी का टिकट शुरू किया है। 26 मई से 14311 आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन का सामान्य श्रेणी का टिकट मिलने लगेगा। गजरौला रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव सुबह नौ बज कर दस मिनट पर होता है। जिससे लोगों को टिकट लेकर यात्रा करने में खासी सहूलियत रहेगी। रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार से बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस का सामान्य श्रेणी के टिकट मिलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed