{"_id":"628e7e3185c7d52d753c6e87","slug":"general-class-tickets-of-ala-hazrat-express-will-be-available-from-today-gajraula-news-mbd4292838124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आला हजरत एक्सप्रेस के आज से मिलेंगे सामान्य श्रेणी का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आला हजरत एक्सप्रेस के आज से मिलेंगे सामान्य श्रेणी का टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार सुबह से सामान्य श्रेणी के टिकट मिलने लगेंगे। ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के सामने आ रही दिक्कत दूर होगी। उनको पहले से टिकट बुक कराने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। वह रेलवे स्टेशन पर जाते ही टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
कोरोना के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया था। ट्रेनें दोबारा चलाई गईं तो उनमें टिकट आरक्षित करा कर ही सफर करने की बाध्यता कर दी गई। बीते साल जून से एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के टिकट बंद हो गए थे। इसके कारण उन लोगों को सफर करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिनका लगातार बाहर आना जाना लगा रहता है। किसी कारण वश पहले ही टिकट आरक्षित नहीं पाते थे। कई बार टिकट का आरक्षण कोटा फुल होने के कारण भी लोग ट्रेन में यात्रा करने से वंचित रह जाते थे। करीब 11 महीने बाद रेलवे ने बरेली से वाया अमरोहा, गजरौला होकर गुजरात के भुज जाने वाली 14311 आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन में सामान्य श्रेणी का टिकट शुरू किया है। 26 मई से 14311 आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन का सामान्य श्रेणी का टिकट मिलने लगेगा। गजरौला रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव सुबह नौ बज कर दस मिनट पर होता है। जिससे लोगों को टिकट लेकर यात्रा करने में खासी सहूलियत रहेगी। रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार से बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस का सामान्य श्रेणी के टिकट मिलने लगेंगे।