{"_id":"5ffcad5f8ebc3e30cb68d2fc","slug":"gas-capsule-again-fell-down-jpnagar-news-mbd3757970192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे खड़ा दुर्घटनाग्रस्त गैस कैप्सूल फिर पलटा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे खड़ा दुर्घटनाग्रस्त गैस कैप्सूल फिर पलटा, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर (अमरोहा)। हाईवे किनारे खड़ा हादसाग्रस्त गैस कैप्सूल रविवार की रात फिर पलट गया। गनीमत रही गैर रिसाव नहीं हुआ वरना बड़ा हादसा हो सकता है। वाहन दो हिस्सों में बंटने के कारण कैप्सूल अलग हो गया है। गैस रिसाव का खतरा बना हुआ है। चौबीस घंटे बाद भी कंपनी की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। सुरक्षा के लिहाज से कैप्सूल को पुलिस की निगरानी में रखा गया है। अनहोनी की आशंका को भांपते हुए दमकल की टीम मुस्तैद रखी गई है।
मालूम रहे कि बिजनौर के मझोला गुर्जर निवासी मदन सिंह दिल्ली के लोनी से इंडेन गैस का कैप्सूल लेकर हल्द्वानी जा रहा था। शनिवार की रात करीब दो बजे कैप्सूल रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित रसूलपुर गांव के निकट टेंपो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो पलट गया था। इस दौरान गनीमत रही कि कैप्सूल स्थानीय निवासी विजय सिंह के मकान से नहीं टकराया। वरना परिवार की जान का खतरा हो सकता था। यदि कैप्सूल से गैस रिसाव हो जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। हादसे में कैप्सूल पलटने से चालक मदन सिंह मामूली रूप से जख्मी हो गया था, जो अब स्वस्थ है। रविवार को पुलिस ने क्रेन की मदद से गैैस से भरे कैप्सूल को सीधा करा दिया था। सुरक्षा के लिहाजा से कैप्सूल को पुलिस की निगरानी में रखा गया और दमकल की टीम तैनात कर दी थी। लेकिन, रविवार की रात क्षतिग्रस्त वाहन दो हिस्सों में बट गया और कैप्सूल वाहन बॉडी से लुढ़क गया। कैप्सूल के दोबारा पलटने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। हादसाग्रस्त कैप्सूल से गैर रिसाव का खतरा बना हुआ है। हैरत की बात यह है कि 36 घंटे बाद भी संबंधित कंपनी के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे है जिससे कैप्सूल भिजवाया जा सके।