फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganpati is seated in pandals and houses, Bappa Morya echoes

Amroha News: पंडालों और घरों में विराजे गणपति, बप्पा मोरया की गूंज

Thu, 28 Aug 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 28 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Ganpati is seated in pandals and houses, Bappa Morya echoes
अमरोहा। भगवान श्रीगणेश के आगमन से बुधवार को शहर सहित जिलेभर में उत्साह का माहौल रहा। भाद्रमास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर श्रीगणेश महोत्सव की शुरुआत हुई। ढोल-मंजीरे की धुन पर झूमते-नाचते भक्त बप्पा की मूर्तियों को लेकर भव्य पंडालों में पहुंचे जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद उन्हें दरबार में स्थापित किया गया। जगह-जगह देर रात तक भजन कीर्तन चलते रहे।
विज्ञापन


शहर में घरों-मंदिरों से लेकर पंडालों तक में बुधवार सुबह से ही श्री गणेशाय नम:, ऊं गं गणपतये नम: और गणपति बप्पा मोरया... की गूंज सुनाई देने लगी। मंदिरों में भी गणपति पूजन को लेकर खासी भीड़ रही जहां भक्तों ने बप्पा को दूर्वा अर्पित कर मोदक का भोग लगाया। शहर में 30 से ज्यादा स्थानों पर पंडालों में गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत हुई जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन को पहुंचे। इस दौरान मिठाई की दुकानों पर खास तौर पर मोदकों की मांग खूब बढ़ गई।
विज्ञापन

फूलों की दुकानों पर भी देर शाम तक भीड़ देखी गई। घरों में वंदनवार सजाकर श्रीगणेश का स्वागत किया गया। घरों-मंदिरों व पंडालों में सुंदरकांड का पाठ हुआ तो कई जगह भजन संध्या में गणेश के स्तुति गीत और भजन गूंजे। इस दौरान कोतवाली नगर मोहल्ला बेगम सराय स्थित शिव मंदिर में शिव मंदिर प्रबंधन कमेटी के तत्वाधान में श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना हुई। इसके बाद रात्रि में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ल छंगा दरबाजा स्थित यादव धर्मशाला में राजेंद्र यादव के देखरेख में श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना की गई। मोहल्ला मंडी चौब में शैलेंद्र सक्सेना के नेतृत्व में श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। वासुदेव तीर्थ मंदिर से दोपहर 12 बजे एक कलश यात्रा शुरू होकर मोहल्ला कुरेशी होते हुए शिव मंदिर मोहल्ला चौक नगर पहुंची और यहां श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। मोहल्ला जयओम नगर स्थित चामुंडा मंदिर निकट एमएच रिजॉर्ट से कलश यात्रा निकाली गई। देहात क्षेत्र के प्रीत विहार काॅलोनी स्थित शिव मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। नौगांवा सादात के जब्दा गांव स्थित शिव मंदिर से श्री गणेश की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed