फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga's water level is stable but problem persists

Amroha News: गंगा का जलस्तर स्थिर पर समस्या बरकरार

Wed, 10 Sep 2025 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 10 Sep 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level is stable but problem persists
गजरौला। बिजनौर बैराज से मंगलवार को गंगा में 69285 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि, तिगरी में गंगा का जलस्तर स्थिर रहा जो 200.40 मीटर है। वहीं, खादर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं बरकरार हैं।
विज्ञापन

बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद्र गहलौत ने बताया कि मंगलवार को तिगरी में गंगा का जलस्तर 200.40 मीटर दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व सोमवार को भी जल स्तर 200.40 मीटर था। 24 घंटे में गंगा का जल स्तर न बढ़ा और न ही कम हुआ। बिजनौर बैराज से 69285 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बावजूद 24 घंटे से गंगा का जल स्तर ठहरा हुआ है। उधर गंगा का जल स्तर भले ही ठहर गया है, लेकिन गंगा तट बांध किनारे और टापू में बसे गांवों के ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हुईं।
विज्ञापन

बाढ़ में फसल नष्ट हो जाने के कारण उनको कुछ नहीं सूझ रहा है। चारा बाढ़ की भेंट चढ़ जाने के कारण पशुओं का पेट भरने में खासी परेशानी सामने आ रही है। उधर बाढ़ से कटीं सड़क बाढ़ से घिरे गांवों के ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। सड़कों में बने नाले में पानी भर जाने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली, बुग्गी आदि पलट जाने का डर बना रहता है। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed