फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga water level in Tigri decreased by 15 cm, difficulties persist

Amroha News: तिगरी में गंगा का जल स्तर 15 सेमी कम हुआ, दुश्वारियां बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level in Tigri decreased by 15 cm, difficulties persist
गजरौला। बिजनौर बैराज से 114867 पानी छोड़ा जाने के बावजूद गंगा का जल स्तर 15 सेंटीमीटर कम हो गया। हालांकि इससे ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हुईं। उधर गंगा तट बांध किनारे के गांव बाढ़ के कारण ओगल के पानी से जल मग्न हो गए हैं। कांकाठेर के कई घरों में ओगल का पानी भर गया है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड विभाग ने शनिवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 200.60 मीटर दर्ज किया, जबकि शुक्रवार को जल स्तर 200.75 मीटर दर्ज किया गया था। 24 घंटे में जल स्तर 15 सेंटीमीटर कम हो गया है। हालांकि इससे ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। क्योंकि जल मग्न हुईं फसलों को बाढ़ पहले ही लील चुकी है। बाढ़ के बहाव के कारण गांवों की सड़क कट गईं। चकनवाला गांव के सामने 20 गांवों को जोड़ने वाली सड़क कट जाने के कारण नाला बन गया। उसमें भरे पानी से गुजरते समय हादसे का डर बना रहता है। उधर बाढ़ के कारण गंगा तट बांध के दक्षिण की तरफ की फसलें तो बाढ़ ने लील लीं, जबकि बांध से उत्तर-पश्चिम की दिशा में बाढ़ के कारण ओगल फूट रहा है। जिससे तट बांध के किनारे तीन से चार फीट पानी भर गया है। कांकाठेर रेलवे लाइन के निकट ओगल का पानी इस कदर भर गया कि उसमें कई घर जल मग्न हो गए हैं। बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद्र गहलौत का कहना है कि तिगरी में गंगा का जल स्तर 15 सेंटीमीटर कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed