फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga water is stable in Tigri of Gajraula since last 24 hours

Amroha News: गजरौला के तिगरी में 24 घंटे से गंगा का जल स्थिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Ganga water is stable in Tigri of Gajraula since last 24 hours
गजरौला। बिजनौर बैराज से गंगा में 35516 क्यूसेक और हरिद्वार से 38237 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के बाद भी तिगरी में गंगा का जलस्तर 24 घंटे से स्थिर है। इससे तिगरी सहित गंगा किनारे और खादर के ग्रामीणों ने खासी राहत महसूस की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज से गंगा में 35516 क्यूसेक और हरिद्वार से 38237 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मगर तिगरी में गंगा के जलस्तर में इजाफा नहीं हुआ। 24 घंटे से जलस्तर स्थिर है। जहां बुधवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 199.30 मीटर दर्ज किया गया। वहीं बृहस्पतिवार को भी जल स्तर 199.30 मीटर रहा। गंगा का जलस्तर स्थिर होने से निचले इलाके के खेत मालिक किसानों ने राहत महसूस की है। क्योंकि इससे निचले इलाके के खेतों में खड़ी फसल को वृद्धि का समय मिलेगा। जबकि बाढ़ से फसल तबाह हाे जाती थी। उधर ओसीता जगदेवपुर के रास्ते में भरा पानी भी कम हो गया। जिससे उनकी चारा आदि लाने की परेशानी कुछ हद तक दूर हुई है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत का कहना है कि तिगरी में गंगा का जलस्तर नहीं बढ़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed