फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganga snan

देवशयनी एकादशी पर गंगा में लगाई डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
ganga snan
गजरौला। देवशयनी एकादशी पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी में गंगा में डुबकी लगाई। पुलिस की सख्ती के चलते दोनों ही स्थानों पर अधिक भीड़ नहीं रही। बुधवार को देवशयनी एकादशी में ब्रजघाट और तिगरी में तड़के से ही स्नान शुरू हो गया था। हालांकि दोनों ही स्थानों पर पुलिस तैनात रही। यही वजह रही कि अधिक श्रद्धालु नहीं जुटे। फिर भी सबसे अधिक भीड़ ब्रजघाट में ही रही। वहीं ब्रजघाट गंगा आरती मंदिर के पुजारी मनोज तिवारी ने बताया कि हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व है। अब से चार माह तक शादी आदि समारोह नहीं हो सकेंगे। अक्तूबर माह में देवोत्थान एकादशी पर भी शुभ मूर्हत आरंभ होगा। तब तक देव सोते रहेंगे। उन्होंने बताया कि देवताओं के सोने की वजह से ही चार माह तक शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed