फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganga mela kartik snan mela

विधायक ने किया पूठ और पौरारा गंगा मेले का शुभारंभ ़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
ganga mela kartik snan mela
हसनपुर (अमरोहा)। तहसील क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले पूठ और पौरारा गंगा मेले का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने किया। गंगा में दुग्धाभिषेक कर गंगा मैया को नमन किया। इस दौरान मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने गंगा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा मैया का पूजन किया और गंगा में दुग्ध अभिषेक कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्नान के लिए की गई बैरीकेटिंग का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। मेले में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहनी चाहिए। कहा कि कोई भी श्रद्धालु बैरीकेटिंग से आगे बढ़कर गंगा में स्नान न करें। गहरा जल होने की वजह से कोई भी हादसा हो सकता है। मेले में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा, महेश खड़गवंशी, ग्राम प्रधान पति संजीव कुमार, मयंक अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, पंकज भटनागर, अजय पाल, अरविंद कुमार शर्मा, दिनेश कुमार, अतर सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद विधायक ने पौरारा घाट पहुंचकर गंगा में दुग्धाभिषेक कर गंगा मेले का शुभारंभ किया। कहा कि मेले में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान गंगा प्रसाद, विजय सैनी, राजेश्वर सैनी, राजीव गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed