फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gang involved in stealing submersible pump parts busted, three thieves arrested

Amroha News: सबमर्सिबल पंप का सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन चोर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Gang involved in stealing submersible pump parts busted, three thieves arrested
नौगांवा सादात। सबमर्सिबल पंप का स्टार्टर व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का नौगांवा सादात पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। अमरोहा शहर के रहने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात स्टार्टर, बिजली का केबल, डोरी, तांबे का तार, सरिया, प्लास और कटर आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि 24 अक्तूबर की सुबह थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में रहने वाले नूर नबी और अन्य किसानों के अलावा गांव गजस्थल निवासी किसान संजीव कुमार ने थाने पहुंचकर नलकूप से स्टार्टर व अन्य सामान चोरी किए जाने के मामले में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन करने लगी। इसी कड़ी में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए इंस्पेक्टर सुनील कुमार, दरोगा प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल विजेंद्र व वैभव मलिक शुक्रवार की शाम में करीब साढ़े सात बजे गांव बहादुरपुर खुर्द से जोड़ने वाले तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस टीम ने शक होने पर तिराहे से गुजर रहे तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम मुजम्मिल निवासी मोहल्ला रेता, सालिम व सुहैल निवासी मोहल्ला मोहम्मदी सराय बताया। सख्ती बरतने पर तीनों ने गांव सैदपुर और गजस्थल में किसानों के नलकूप से स्टार्टर व अन्य सामान चोरी किए जाने की घटना को कबूल कर लिया। सीओ ने बताया कि तीनों शातिर चोर हैं। इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी है। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed