फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganesh utsav

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू फिर से आ....

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
ganesh utsav
गजरौला (अमरोहा)। देवा ओ देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन, बाबा तुमसे बढ़कर कौन....। देवा श्री गणेशा, देवा श्री गणेशा, गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू फिर से आ....। आदि गीत, भजन और उद्घोषों के बीच विघ्नहर्ता पालनकर्ता भगवान श्री गणेश की विशाल मूर्ति को गंगाधाम तिगरी में गड्ढा खोदकर गंगा जल छिड़कर रेत में विसर्जित कर दिया गया। इससे पूर्व उनकी मूर्ति की विसर्जन यात्रा भी निकाली गई। इसमें श्रद्धालु गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री गजानन जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर से भगवान गणेश की मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली गई। समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की वंदना की और उनसे अगले बरस फिर से उनके आंगन में विराजने की कामना की। स्टेशन से शुरू हुई विसर्जन यात्रा डिग्री कॉलेज रोड, इंदिरा चौक, मंडी धनौरा मार्ग, फाजलपुर होते हुए गंगाधाम तिगरी पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालु ढोल की धुन और फिल्मी गीतों पर नाचते हुुए गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार भी फोर्स के साथ मौजूद रहे। वहीं गंगाधाम तिगरी में थाना प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा मौजूद रहे। वहां समिति के पदाधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में मूर्ति को सीधे गंगा की धार में विसर्जित नहीं किया। बल्कि गंगा किनारे ही गहरा गड्ढा खोदकर वहां गंगा जल डालकर रेत में गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जीपी सिंह, सचिव सर्वेश कुमार शर्मा एडवोकेट, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, कमल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, गुरुवचन सिद्धू, दीपक कक्कड़, रविंद्र गोयल, सुबोध सिंघल, बविंद्र गिरि, प्राचि शर्मा, राशि शर्मा, प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed