फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gajraula annouced odf in boards meeting

बोर्ड की बैठक में गजरौला ओडीएफ घोषित

Wed, 27 Dec 2017 02:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Wed, 27 Dec 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
gajraula annouced odf in boards meeting
गजरौला पालिका बोर्ड की बैठक में बोलतीं नवनिर्वाचित अध्यक्षा अंशु नागपाल।
शहर की चुनी गई नई सरकार ने बोर्ड की पहली ही बैठक में गजरौला को ओडीएफ घोषित कर दिया। इसके अलावा बैठक में 26 मुख्य प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सभी प्रस्तावों को पास कर दिया गया। पालिकाध्यक्षा अंशु नागपाल ने कहा कि नगर में शुद्घ पेयजल आपूर्ति के लिए हर वार्ड में मिनी ट्यूबवेल की व्यवस्था की जाएगी। जिससे 24 घंटे पानी की आपूर्ति नगरवासियों को मिल सकेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में शाम चार बजे पालिका बोर्ड की पहली बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। इसमें थोड़ी देर तक सभासदों के साथ परिचय का दौर भी चला। इसके बाद स्वच्छता मिशन से बात आगे बढ़ाते हुए ईओ बिजेंद्र पाल ने मंगलवार को ही नगर को ओडीएफ घोषित करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 950 शौचालय बनाए जाने थे। जिनमें से 700 से अधिक शौचालय बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा जिन घरों में अभी शौचालय बन रहे हैं। वह कम्युनिटी टॉयलट और पब्लिक टॉयलट का प्रयोग कर सकते हैं। अब किसी भी नगरवासी को खुले में शौच की आवश्यकता नहीं है। बैठक की कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए पालिकाध्यक्षा अंशु नागपाल ने 26 प्रमुुख बिंदुओं पर चर्चा के बाद प्रस्ताव के लिए सहमति दी। सभी सभासदों ने सर्वसम्मति के प्रस्ताव पास कराए। 
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्षा ने कहा कि चुनाव से पूर्व नगर की जनता से किए गए सभी वायदों को पूरा किया जाएगा। नगर की समस्याओं का निराकरण कराना ही प्राथमिकता रहेगी। नगर की जनता को यदि कोई परेशानी है तो वह किसी भी समय आवास पर मिल सकते हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, धमेंद्र उपाध्याय, संजीव कुमार, सुनीता देवी, गौरव शर्मा, भाग्यवती, अलका वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed