फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula: 28 thousand did not even apply the first dose

गजरौला : 28 हजार ने पहली डोज भी नहीं लगवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gajraula: 28 thousand did not even apply the first dose
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के करीब 28 हजार लोग कोरोना का प्रथम टीका लगने से भी वंचित हैं, जबकि दूसरा टीका महज 44.6 फीसदी लोगों को ही लगा है। उधर ओमिक्रॉन की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी प्रभारी को 25 दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। प्रथम डोज के टीकाकरण में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

गजरौला ब्लाक क्षेत्र में एक लाख 74 हजार 991 मतदाता हैं। जिनमें स्वास्थ्य विभाग के दावे के मुताबिक कोरोना का पहला टीका एक लाख 47 हजार 40 लोगों को ही लगा है। ब्लाक के करीब 28 हजार लोग कोरोना का प्रथम टीका लगने से भी वंचित हैं। वहीं दूसरी खुराक के टीकाकरण की हालत और खराब है। यह संख्या एक लाख तक भी नहीं पहुंच पाई है। महज 87495 लोगों का ही दूसरी खुराक से टीकाकरण किया गया। जबकि इस समय कोरोना के साथ ही ओमिक्रान ने भी दस्तक दे दी है। जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की नींद उड़ी है। कोरोना की प्रथम डोज से वंचित रह गए 28 हजार लोगों को कोरोना के साथ ही ओमिक्रॉन से बचाना स्वास्थ्य विभाग के लिए टेढ़ी खीर जरूर है। इसी तरह दूसरा टीकाकरण लगन से रह गए 87495 लोगों को स्वस्थ रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी प्रभारी डा.योगेंद्र सिंह को 25 दिसंबर तक प्रथम खुराक का टीका लगवाने के निर्देश दिए हैं। टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उधर सीएचसी के पास 25 टीम हैं। प्रत्येक टीम में एक एएनएम और एक सत्यापन करने वाला। 25 टीम के बूते नौ दिन में 28 हजार लोगों का टीकाकरण किस तरह किया जाएगा, यह बड़ा सवाल है। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि 25 टीम तो गांव-गांव जाकर टीकाकरण करेंगी। इसके अलावा सीएचसी पर भी टीके लगाए जाएंगे। उनका दावा है कि नौ दिन में शत प्रतिशत टीकाकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed