{"_id":"612003658ebc3e799a40b32c","slug":"fugitive-prisnor-arrested-jpnagar-news-mbd399889139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थाई जेल से फरार बंदी नौ घंटे के भीतर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थाई जेल से फरार बंदी नौ घंटे के भीतर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली (अमरोहा)। बुढ़नपुर की अस्थायी जेल से फरार हुए बंदी को डिडौली पुलिस से नौ घंटे के भीतर देर रात डेढ़ बजे गजरौला के जीरो पाइंट से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम लगभग पांच बजे वह जेल की दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम के रोशनदान से निकल कर भागा था। हेड जेल वार्डन की तहरीर पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फरार बंदी नशे का आदी था, जेल से भागकर दिल्ली निकलने की फिराक में था।
एसपी पूनम ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते डिडौली के बुढ़नपुर में अस्थायी जेल बनी हुई है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत चौदह दिन तक बंदियों को यहां रखा जाता है। 16 अगस्त को हसनपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी मोमिन को चाकू के साथ गिरफ्तार कर अस्थायी जेल बुढ़नपुर के लिए भेजा था। लेकिन वह गुरुवार की शाम करीब पांच बजे जेल की दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम के रोशनदान से निकलकर फरार हो गया। इस संबंध में अस्थायी कारागार के हेड जेल वार्डर सोहनवीर की तहरीर पर फरार बंदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
सीओ सिटी सतीश पांडेय, सीओ हसनपुर श्रेष्ठा ठाकुर और सीओ धनौरा सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इस बीच पुलिस ने गुरुवार की रात डेढ़ बजे बंदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सतर्कता के चलते जेल से फरार बंदी नौ घंटे के भीतर पकड़ा गया। एसपी के मुताबिक आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में था। वह चरस-गांजे का नशा करने का आदि था। वह जेल में खुद को कैद महसूस कर रहा था। इसलिए उसने भागने का कदम उठा लिया।
विज्ञापन
मुरादाबाद जेल पहुंच चुका था जमानती परवाना, शुक्रवार को होती रिहाई
अमरोहा। डिडौली इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि अस्थायी जेल से फरार बंदी मोमिन को न्यायालय से जमानत मिल गई थी। उसका जमानती परवाना मुरादाबाद की स्थायी जेल पहुंच चुका था। परवाना शुक्रवार को बुढ़नपुर जेल पहुंचता और उसकी रिहाई हो जाती। लेकिन, इससे पहले वह जेल से फरार हो गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक बंदी के फरार होने की सूचना पर मुरादाबाद जेलर खुद बुढ़नपुर अस्थायी जेल पहुंचे थे और उन्होंने ही उसकी जमानत होने की जानकारी दी थी।