फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Friend had killed Hemant by drowning, arrested

दोस्त ने ही डुबोकर मारा था हेमंत को, गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Friend had killed Hemant by drowning, arrested
घर से ले जाकर किसान की बेटे हेमंत की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दोस्त के खिलाफ षड्यंत्र के तहत नदी में डुबोकर हत्या करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी नौकरी लगवाने के नाम पर लिए रुपये वापस देने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था। परिजनों की जानकारी करने पर आरोपी और उसके परिजन बार-बार अपने बयान बदल रहे थे। शक गहराने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो हत्या से पर्दा उठ गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के सादपुर उर्फ शाहिद पुर गांव की है। यहां रहने वाले उदय भान सिंह पेशे से किसान है। आरोप के मुताबिक पड़ोस के गांव बीबड़ा खुर्द निवासी तोताराम सिंह के बेटे हिमांशु ने उदय भान सिंह के बेटे हेमंत कुमार को धनौरा शुगर मिल में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये लिए थे। एक साल बाद भी नौकरी नहीं लगी तो उदयभान बार-बार हिमांशु और उसके परिवार से रुपये वापस मांग रहे थे। बावजूद इसके वह लोग रुपये वापस देने में आनाकानी कर रहे थे। लगातार दबाव बनाने पर 19 मई को करीब 11 बजे हिमांशु का भाई सुखबीर उदयभान सिंह के घर आया और रुपये वापस दिलाने के बहाने हेमंत कुमार को अपने साथ ले गया। सुखबीर और हेमंत कुमार दोनों दोस्त भी थे। जिसके बाद हेमंत कुमार शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने हेमंत कुमार के फोन पर संपर्क किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। रात भर परिजन उसका घर पर ही इंतजार करते रहे। शुक्रवार सुबह परिजन सुखबीर से जानकारी लेने उसके घर पहुंचे तो उसने हेमंत कुमार को उसी दिन अमरोहा नगर कोतवाली के पास छोड़ने की बात कही। अगले दिन जानकारी करने पर सुखबीर ने अपने बयान बदल दिए।
विज्ञापन

उसने बताया कि 19 मई की रात करीब 8:30 बजे हेमंत कुमार को गांव के रामलीला मैदान में छोड़ने दिया था। जबकि सुखबीर के परिजनों ने घटना वाली रात 9:30 बजे हेमंत को अपने घर पर खाना खिलाने की बात बताई। अलग-अलग बयानबाजी के बाद हेमंत के परिजनों का शक अनहोनी की तरफ गहरा गया। जिसके बाद किसान उदय भान सिंह ने देहात थाने में मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके आधार पर देहात थाना पुलिस ने आरोपी सुखबीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान खुलासा हुआ कि सुखबीर ने हेमंत कुमार को अनूपशहर पुल के पास गंगा नदी में डुबोकर मार दिया है। जिसके बाद देहात थाना पुलिस ने आरोपी सुखबीर की निशानदेही पर रविवार की दोपहर गंगा किनारे हेमंत कुमार के जूते बरामद किए। जबकि सोमवार की शाम को घटनास्थल से छह किलोमीटर दूर हेमंत का शव बरामद हुआ। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक हेमंत कुमार के पिता तहरीर पर आरोपी सुखबीर के खिलाफ षड्यंत्र के तहत हत्या करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हिरासत में लिए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed