फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud,thugs withdraw 25 thousand rupees by changing atm card

Amroha: ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये निकाले, पीड़ित किसान की तहरीर पर एफआईआर दर्ज

Tue, 06 Sep 2022 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जोया (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोया (अमरोहा) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2022 02:03 AM IST
सार

रिजवान ने तीन सितंबर को अपने बेटे को एटीएम रुपये निकालने के लिए जोया भेजा था। करीब एक बजे उनका बेटा पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने लगा तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने झांसे में रखकर एटीएम कार्ड बदल दिया।

विज्ञापन
fraud,thugs withdraw 25 thousand rupees by changing atm card

विस्तार

ठगों ने किसान का एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये निकल लिए। मोबाइल पर रुपये निकासी का संदेश मिलते तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।

विज्ञापन


ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हरियाना गांव की है। यहां पर रिजवान का परिवार रहता है। पेशे से किसान रिजवान का जोया की एचडीएफसी शाखा में खाता है। आरोप है कि रिजवान ने तीन सितंबर को अपने बेटे को एटीएम रुपये निकालने के लिए जोया भेजा था। करीब एक बजे उनका बेटा पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने लगा तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने झांसे में रखकर एटीएम कार्ड बदल दिया। एटीएम कार्ड बदलने से अनजान रिजवान का बेटा घर वापस आ गया लेकिन 1:45 बजे उसके मोबाइल पर 10 हजार रुपये कटने का संदेश मिला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद 1:54 बजे फिर 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। जबकि 1 मिनट बाद 5 की निकासी और की गई। थोड़ी देर में रिजवान के खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर खाते से रुपये की निकासी का संदेश मिलते ही किसान के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की शिकायत डिडौली कोतवाली पुलिस से की। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed