फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud

अध्यापक के खाते से निकाले 68 हजार रुपये, रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
fraud
हसनपुर। राजकीय हाई स्कूल के सहायक अध्यापक के बैंक खाते से धोखाधड़ी करके 68 हजार रुपये दूसरे खाते में स्थानांतरित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में अज्ञात साइबर अपराध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताते हैं कि नगर के मोहल्ला राजपूत कालोनी निवासी वीर सिंह राजकीय हाईस्कूल अल्लीपुर खादर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में खाता है। जिसमें उनका वेतन भी आता है। कोरोना काल में बैंक खाते से लेनदेन करने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई। पच्चीस सितंबर को बैंक पहुंचकर बीस हजार रुपये खाते से निकाले। पासबुक में एंट्री कराने पर मालूम हुआ कि पिछले दिनों उसमें से मोटी रकम दूसरे खाते में स्थानांतरित की गई है। सात मई से चौबीस सितंबर के बीच में कुल 21 बार में 68052 रुपये खाते से निकाले गए हैं। जिसकी कोई मैसेज मोबाइल पर नहीं पहुंचा। जिसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। आरोप लगाया कि खाते से निकाली गई धनराशि में किसी बैंक कर्मचारी की मिलीभगत की आशंका है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खाते से स्थानांतरित की गई धनराशि की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed