फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four soldiers did not turn up for joining after training

Amroha News: प्रशिक्षण के बाद ज्वाइनिंग के लिए नहीं पहुंचे चार सिपाही

Wed, 03 Sep 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 03 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Four soldiers did not turn up for joining after training
गजरौला (अमरोहा)। सिपाही के पद पर भर्ती जिले के चार युवकों के ज्वाइनिंग पर न पहुंचने पर संबंधित पुलिस कप्तानों ने अमरोहा के एसपी को चिट्ठी भेजी है। कहा है कि चयनित युवकों से संपर्क कर उन्हें ज्वानिंग के लिए भिजवाएं। अन्यथा की स्थिति में उनसे संबंधित जानकारी उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

इन युवकों में से दो ने सहारनपुर व एक ने बागपत और एक ने मैनपुरी में प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया था। ज्वाइनिंग न करने पर तीनों जिलों के पुलिस अफसरों ने अमरोहा एसपी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि यह लोग जिलों के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) और अन्य पुलिस अफसरों के फोन भी नहीं उठा रहे हैं। अमरोहा के एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि चारों से मिलकर उनको ड्यूटी ज्वाइनिंग के लिए भेजें। उनके परिजनों से भी बात करें। उनका जो भी लिखित जवाब हो, वह एसपी को भेजा जाए। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि नगर के एक युवक का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिली है। इसी कारण उसके ज्वाइनिंग पर न जाने की बात कही जा रही है। अन्य के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed