फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four members of the theft gang including three history sheeters arrested

तीन हिस्ट्रीशीटर सहित चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four members of the theft gang including three history sheeters arrested
अमरोहा पुलिस ऑफिस में चोरी की घटनाओं का खुलासा करतीं एसपी पूनम। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का डिडौली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटर सहित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें चोरी के आभूषण खरीदने वाला आरोपी भी शामिल है। गिरोह का सरगना हसनपुर का पूर्व सभासद है, जो फरार है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटरों पर 83 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों ने दिल्ली, मुरादाबाद और अमरोहा में दस चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी पूनम ने पुलिस ऑफिस में चोरी करने गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एएसपी अजय प्रताप व सीओ सिटी सतीश पांडेय के निर्देशन में डिडौली पुलिस और एसओजी की टीम शुक्रवार की रात को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बुढ़नपुर से पतेई खालसा रोड पर बाइक से आ रहे तीन संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम रिजवान कुरैशी निवासी हिलाली सराय थाना नखासा संभल, धीर सिंह उर्फ धीरा जाटव निवासी मजरा पतेई खालसा थाना डिडौली और जुल्फिकार उर्फ जुनवा निवासी मोहल्ला कुरैशी अमरोहा नगर बताया। जबकि गिरोह का सरगना व पूर्व सभासद बब्बू कुरैशी निवासी मोहल्ला काला शहीद कस्बा हसनपुर मौके से फरार हो गया। सरगना पर विभिन्न थानों में 35 मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही वह 25 हजार का इनामी है। पकड़े गए आरोपियों से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, अवैध हथियार और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। एसपी के मुताबिक बदमाश रिजवान हसनपुर कोतवाली से 25 हजार रुपये का इनामी है। वह नखासा थाना संभल का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी धीर सिंह उर्फ धीरा डिडौली कोतवाली और जुल्फिकार उर्फ जुनवा अमरोहा नगर कोतवाली से हिस्ट्रीशीटर हैं। पकड़े गए सभी आरोपी सरगना बब्बू कुरैशी के साथ मिलकर बंद मकानों, आबादी के बाहरी किनारे पर स्थित मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण को खरीदने वाले चौथे आरोपी कोसर निवासी पतेई माजरा को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

चोरी की इन घटनाओं का खुलासा
- 16 जून की रात हसनपुर में दुकान का शटर काटकर सामान चोरी किया।
- 23 जून की रात डिडौली क्षेत्र् ामें एक फैक्टरी से पीतल और लोहे की छड़ें चोरी की थीं।
- 5 अगस्त की रात डिडौली के फत्तेपुर गांव के घर मे नकबजनी की घटना को अंजाम दिया।
- दो महीने पहले जलीलपुर मुलकटा थाना रजबपुर में एक घर से सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी किया।
- एक महीने पहले पपसरा थाना रजबपुर में एक घर से सोलर प्लेट, इनवर्टर बैटरी आदि चोरी करना कबूल किया।
- 20 दिन पहले मोहल्ला सुबोधनगर थाना अमरोहा देहात में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से एक मेडिकल की दुकान से 50 हजार रुपये का सामान चोरी किया।
- आरोपियों के कब्जे से बरामद अपाचे मोटर साइकिल को सेक्टर10 रोहिणी दिल्ली से चोरी किया था।
- 31 जुलाई की रात गजरौला में एक घर से सिलिंडर और इनवर्टर चोरी किया था।
- 3 अगस्त की रात पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लाम नगर भूड़ में नकबजनी कर घर से सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी किया था।
- 10 दिन पहले बागड़पुर की मढ़ैया थाना पाकबड़ा के एक घर से जेवरात और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे।
यह सामान हुआ बरामद
अमरोहा। एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, पाकबड़ा की घटनाओं से संबंधित एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी हथफूल और 24,300 रुपये, डिडौली की घटनाओं से संबंधित फैक्टरी से चोरी पीतल और लोहे की छड़ें, 5 लीटर मेंथा तेल, एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी मंगलसूत्र, 6 जोड़ी बिछवे, 1 अंगूठी, एक जोड़ी हथफूल और एक मांग का टीका बरामद किया है। रजबपुर और अमरोहा देहात की घटनाओं से संबंधित 15 हजार रुपये की नकदी, गजरौला की घटना से संबंधित एक इनवर्टर और बड़ा सिलिंडर। हसनपुर की घटना से संबंधित नेल पॉलिश, चिमटी के 2 डिब्बे, मेंहदी का 5 डिब्बा, चूड़ी के 3 डिब्बे, अंडर गारमेंट्स का एक डिब्बा, 2 शीशे, फेशवॉश की ट्यूब, सिंदूर के डिब्बे, रूपमंत्रा क्रीम, रबर बैंड के डिब्बे, पाउडर के डब्बे, ब्लीच क्रीम के डिब्बे और लिप्सटिक का एक डिब्बा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों हिस्ट्रीशीटरों पर दर्ज हैं 83 मुकदमे
अमरोहा। एसपी पूनम ने बताया कि गिरफ्तार तीनों हिस्ट्रीशीटरों पर मुरादाबाद मंडल और दिल्ली में करीब 83 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें रिजवान पर 36, धीर सिंह उर्फ धीरा पर 24 और जुल्फिकार उर्फ जुनवा पर 23 मुकदमे दर्ज हैं।

खुलासा करने वाली टीम
अमरोहा। गिरोह का खुलासा करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी रविंद्र सिंह, डिडौली इंस्पेक्टर मोहित चौधरी, एसएसआई देवेंद्र सिंह, एसआई निशांत राठी, कांस्टेबल रोहित कुमार, टिंकू, रविंद्र, यतेंद्र कुमार, शिवांक यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed