{"_id":"68b75b31aa186c9512003c32","slug":"four-friends-swept-away-in-flood-waters-one-missing-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-146917-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाढ़ के पानी में चार दोस्त बहे, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाढ़ के पानी में चार दोस्त बहे, एक लापता
Wed, 03 Sep 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
बुरावली के बिरामपुर में बाढ़ के पानी में युवक के डूबने के बाद जमा भीड़। स्रोत ग्रामीण
बुरावली (अमरोहा)। गांव बिरामपुर के सामने बाढ़ के पानी में मछली पकड़ने गए चार दोस्त बह गए। इस बीच अकील, दिलशाद व साहिल किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए जबकि शाहिद लापता हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। शाहिद की करीब 20 दिन पहले ही सादी हुई है।
रहरा थानाक्षेत्र के गांव गांव छपना निवासी अकील, दिलशाद, साहिल और शाहिद दोस्त हैं। मंगलवार दोपहर बाद चारों बिरामपुर गांव के सामने निर्माणाधीन पुल के पास नाले में बह रहे बाढ़ के पानी में मछली पकड़ने गए थे। चारों ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगा दिया। इसी बीच चारों गहरे पानी में तेज बहाव के कारण बहने लगे। अकील, दिलशाद व साहिल किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए जबिक शाहिद बह गया।
बाहर निकलकर आए तीनों दोस्तों के शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर स्थानीय गोताखोर व ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ के पानी में बहे युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देरशाम तक वह नहीं मिल सका। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक युवक की शादी 20 दिन पहले ही संभल के गांव मतवाली निवासी युवती हुई थी। एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी ने बताया कि डूबे युवक की तलाश कराई जाएगी।