फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four arrested from Dhabarsi on suspicion of smuggling hashish

Amroha News: चरस तस्करी के शक में ढबारसी से चार पकड़े

Sun, 31 Aug 2025 12:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 31 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Four arrested from Dhabarsi on suspicion of smuggling hashish
ढबारसी (अमरोहा)। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को जिले में नशा विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान एसओजी टीम ने ढबारसी से चार युवकों को चरस तरस्करी के शक में पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को आदमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा ढबारसी में एसओजी टीम ने चरस की तस्करी के शक में कई स्थानों पर छापा मारा और चार व्यक्तियों को पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है और ढबारसी पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही भी शक के घेरे में है। बताया जा रहा है कि इस सिपाही के पकड़े गए आरोपियों के साथ गहरे संबंध थे और उनका अक्सर साथ उठना-बैठना होता था।
विज्ञापन

एसओजी की कार्रवाई की भनक लगते ही सिपाही भी गायब है। उसका मोबाइल नंबर भी लगातार बंद आ रहा है। हालांकि स्थानीय पुलिस इस कार्रवाई के बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने को तैयार नहीं है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। मादक पदार्थों की तस्करी के लिए पुलिस चेकिंग करती रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed