{"_id":"61c0d90eee395055e61f861f","slug":"forest-department-s-office-assistant-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-gajraula-news-mbd413333127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से वन विभाग के कार्यालय सहायक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से वन विभाग के कार्यालय सहायक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएफओ कार्यालय से लौट रहे वन विभाग के कार्यालय सहायक की अमरोहा-धनौरा मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। हादसे की सूचना पाकर मौके पर गई पुलिस जीवित होने की उम्मीद में सीएचसी लेकर आई। जहां पर देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे। थाना पुलिस पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर रही है।
नगर के मोहल्ला मायापुरी निवासी 40 वर्षीय जगदीश वन विभाग में अर्दली ( कार्यालय सहायक ) थे। डीएफओ कार्यालय में उनकी तैनाती थी। वह सोमवार की शाम स्कूटी से अमरोहा से घर लौट रहे थे। धनौरा मार्ग पर शकरथली के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान आए अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जगदीश को जीवित होने की उम्मीद के चलते सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर देखते ही उनको मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे में मौत की खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। यहां उनमें कोहराम मच गया। पुलिस जगदीश का शव पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि हादसे में मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।