फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Forced to cut five kilometer shift due to breaking of Pantoon bridge

पैंटून पुल का कैप्सूल डूब जाने से पांच किमी का फेर काटने को मजबूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Forced to cut five kilometer shift due to breaking of Pantoon bridge
पैंटून पुल टूटने से क्षेत्र के लोगों को अपने गंतव्य तक आने जाने के लिए पांच किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है। इससे उन्हें बेहद दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दारानगर, भुड्डी वाली, मंदिर वाली, टीकों वाली, शीशों वाली, ढाकों वाली, जाटों वाली गांव बाह नाले और गंगा के टापू में बसे हैं। दिसंबर के बाद बाह नाले में बाढ़ आ जाती है तो उपरोक्त गांवों का रास्ता बंद हो जाता है। आने जाने के लिए अस्थायी रूप से पैंटून पुल लगा बनाया जाता है। पैंटून पुल से ही उपरोक्त गांवों के ग्रामीण अपने ट्रैक्टर ट्राली आदि लेकर गुजरते हैं। पुल को हर साल 15 जून के बाद हटा दिया जाता है।
विज्ञापन

इसके बाद इन गांवों को आने जाने के लिए नाव का ही रास्ता रह जाता है। अब तक उफान पर चल रहा बाह नाला बीते कुछ दिनों से सूखने लगा। नाले में बहुत ही कम पानी रह गया। जिसके चलते पैंटून पुल के कैप्सूल नीचे बैठने लगे। सोमवार की रात पैंटून पुल से एक ट्रैक्टर ट्राली गुजरा था। चालक द्वारा वजन लदा ट्रैक्टर ट्राली तेजी से दौड़ाने के कारण इसका एक कैप्सूल टूट गया। तीन कैप्सूल दूसरी पार रह गए और छह कैप्सूल इस पार, जबकि टूटने वालो एक कैप्सूल गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के जेई कुमुद राजपूत ने मौका मुआयना किया। पाया गया कि पुल टूटने से गंगा के टापू में बसे गांवों से संपर्क कट गया है। टूटे कैप्सूल को पानी से कैसे निकाला जाएगा। जेई ने काम कर रहे कर्मचारियों से भी जानकारी ली। उधर पैंटून पुल टूट जाने के कारण उपरोक्त गांवों के ग्रामीण सुल्तानपुर वाजिदपुर के सामने बने पैंटून पुल से गुजर रहे हैं। इस कारण उनको वाहन लेकर पांच किमी का फेर काटना पड़ रहा है। हालांकि नाले में पानी बहुत कम होने के कारण लोग सीधे ही पार हो रहे हैं। जेई ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी जा रही है।

चकनवाला सामने दस कैप्सूल वाला पैंटून पुल लगा था। जहां पर पुल के तीन कैप्सूल थे, वहां पर पानी बहुत अधिक है। बताया जा रहा है कि पानी की गहराई 20 फीट से अधिक है। ट्रैक्टर ट्राली के कारण टूट कर पानी में डूबे कैप्सूल को निकालने की काफी कोशिश की गई, मगर नाकाम रहे। स्थानीय गोताखोरों ने बताया कि पानी की गहराई 20 फीट है। जेई कुमुद राजपूत ने बताया कि मौके पर मौजूद क्रेन से कैप्सूल को निकालने की मशक्कत की गई, लेकिन उसे निकाला नहीं जा सका। पानी में डूबे कैप्सूल को क्रेन से बांध रखा है। दूसरी क्रेन मंगाकर उसे निकाला जाएगा। इसके बाद पैंटून पुल को लगाया जाएगा। जिससे लोगों का आवागमन सुगम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed