{"_id":"612d34718ebc3e7a1c7a9243","slug":"for-two-months-villagers-protested-due-to-bad-transformer-in-jhadi-hasanpur-news-mbd400972155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से झकड़ी में खराब ट्रांसफार्मर से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से झकड़ी में खराब ट्रांसफार्मर से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हसनपुर के झकड़ी गांव में ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। । गांव शेखूपुर झकड़ी में करीब दो माह से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब है। 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से 85 कनेक्शन हैं। इन घरों में दो माह से अंधेरा छाया हुआ है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मांग करने के बावजूद भी जिम्मेदारों द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सोमवार को नाराज ग्रामीणों ने गांव में एकत्र होकर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। गांव निवासी सोनू, बेगराम, तेजपाल, सूरज सिंह, लवकुश कुमार , पूरनमल, गुलशन, राजेंद्र, उमराव सिंह, पप्पू सिंह आदि का कहना है कि बिजली का बिल पूरा आता है जबकि बिजली दो माह से भी नहीं मिली है। यदि जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं होता तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
अद्योषित विद्युत कटौती से ग्रामीणों में रोष
कुआखेड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में अद्योषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में बेहद रोष है। अघोषित बिजली कटौती की वजह से गर्मियों में लोगों का बुुरा हाल है। विद्युत कटौती के चलते किसानों फसलों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव कुआखेड़ा, कठपुरा, बाखरपुर, दौराला, कौराला, वासीपुर, चक वासीपुर, कंजरबसेड़ा, लोदीपुर आदि में बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों में बेहद रोष है। उनका कहना है कि रात भर बिजली की आंख मिचौली होती है। बिजली की ट्रिपिंग से उपकरणों के खराब होने की आशंका रहती है। ग्रामीणों नाजिम, सुनील, सोविंदर, अनुज, राहुल, रिहान आदि ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो बिजलीघर पर प्रदर्शन किया जाएगा।